रामपुर, दिसम्बर 22 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एसआईआर के नाम पर 3.5 करोड़ वोट काटना चाहते हैं, तो मैंने तय किया कि अब लड़ाई वोट को बचाने की लड़ाई होगी, संविधान को बचाने की लड़ाई होगी। इसके पहरेदार मतदाता बनेंगे। यह बातें उन्होंने रविवार को रामपुर से शुरू हुई वोट बचाओ संविधान बचाओ पदयात्रा के मौके पर आयोजित जनसभा में कहीं। आसरा कालोनी, पहाड़ी गेट पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अब यह लड़ाई केवल चुनाव की नहीं बल्कि वोट, संविधान, लोकतंत्र और स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है। संजय सिंह ने कहा कि वोट की ताकत ही वह ताकत है जिसके सामने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को झुकना पड़ता है, लेकिन जिस दिन वोट का अधिकार खत्म हो गया, उस दिन सत्ता लाठी के दम पर जनता को कुचल देगी। संजय ...