नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं बीटीसी के साथ डीएलएड डिग्री धारकों को भी शिक्षक पद पर भर्ती के लिए अर्ह घोषित किया गया है। वहीं प्राचार्य पद पर भर्ती को 28 साल बाद फिर प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) शिक्षकों को भी अर्ह माना गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में स्पेशल टीईटी के आवेदन 5 सितंबर से, 56 हजार शिक्षकों को पास करनी होगी पर एडेड माध्यमिक स्कूलों के संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती नए नियमों के अनुसार ही होगी। अब टीईटी पास करने के बाद ही अभ्यर्थी शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सके...