लखनऊ, अगस्त 15 -- Yogi Government: यूपी के लोगों की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर योगी सरकार ने सख्त ऐक्शन लिया है। यूपी सरकार ने एनालॉग डेयरी के पनीर, घी, खोया समेत छह उत्पादों की खरीद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि ऐसे उत्पादों का न तो निर्माण होगा और न ही उनकी बिक्री की जाएगी। सरकार की ओर से जारी किए गए इस प्रतिबंध के दायरे में कई मुख्य और आम इस्तेमाल होने वाले डेयरी प्रोडक्ट भी शामिल हैं। सरकार के इस आदेश के बाद डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। सरकार इस आदेश के बाद प्रदेश भर में नकली और मिलावटी उत्पादों पर रोक लगेगी। साथ ही लोगों को शुद्ध दूध से बनी हुई चीजें उपलब्ध हो सकेंगी। बतादें कि प्रदेश भर के कई जिलों से नकली और मिलावटी प्रोडक्ट बेचे जाने को लेकर लगातार शिकायतें मिल र...