नई दिल्ली, फरवरी 6 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में एक कुख्यात अपराधी का अंत हो गया है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कसेरवा मार्ग पर हुई इस क्रॉस फायरिंग में दिल्ली निवासी रिहान मारा गया। मारा गया बदमाश न केवल झिंझाना क्षेत्र की एक बड़ी लूट में वांछित था, बल्कि वह दिल्ली-एनसीआर के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। मुठभेड़ गुरुवार देर रात बाबरी थाना क्षेत्र में हुई हुई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर निवासी राहुल पुत्र सुंदर से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र प्रताप सिंह ने शामली कोतवाली और आदर्श मंडी पुलिस को अलर्ट करते हुए पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जब पुलिस की टीम झिंझाना रोड पर नहर पुल के पास चेकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.