लखनऊ, मार्च 10 -- -निवेशकों को मिलेगी विशेष छूट, अनुसूचित जाति व महिला उद्यमियों को मिलेगी विशेष रियायत -उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा एडवेंचर टूरिज्म और नव ऊर्जा का केंद्र: जयवीरलखनऊ, विशेष संवाददाता।गर्मी की छुट्टियों में लोगों के कुछ नया और रोमांचक तलाश को देखते हुए पर्यटन विभाग ने महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। प्रदेश को रोमांच, नवाचार और अनुभव आधारित पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ विभाग ने एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने की पहल शुरू की है। प्रदेशभर में साहसिक पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के लिए व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है ताकि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म के सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके। प्रदेश सरकार की ओर से इसमें 40 करोड़ तक की छूट दी जाएगी।तीन तरह के एडवेंचर टूरिज्म...