गोरखपुर, नवम्बर 15 -- यूपी में महिला सिपाही के रूप में भर्ती पीटीएस और पीएसी में प्रशिक्षण ले रही 18 और महिला रिक्रूटों ने इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा नौकरी से बेहतर विकल्प मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। इससे पहले पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण ले रही 37 महिला रिक्रूटों ने इस्तीफा दिया था।हाल ही में महिला सिपाही के रूप में चयनित कई प्रशिक्षु युवतियों को अन्य विभागों में नौकरी के अवसर मिल गए। बेहतर करियर विकल्प मिलने पर उनका वर्दी से मोहभंग हो गया। उन्होंने पुलिस सेवा से खुद को अलग कर लिया। गोरखपुर पुलिस लाइंस, पीटीएस और पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 55 महिला रिक्रूटों ने ट्रेनिंग के बीच ही एक के बाद एक-कर इस्तीफा दे दिया। इन महिला आरक्षियों को 15 जून को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद तुरंत पुलिस लाइंस में ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.