यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, हत्या-लूट समेत 53 मुकदमे; मुठभेड़ में सिपाही भी घायल
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- एटा, कार्यालय संवाददाता: अलीगंज में सराफ से लाखों की लूट के आरोपी एक लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र को मंगलवार शाम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बदमाशों की फायरिंग में पिलुआ थाने का सिपाही सत्यपाल भी घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम थाना पिलुआ पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरा भाग निकला। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मैनपुर का कुख्यात बदमाश था वीरेंद्र मृतक की पहचान वीरेंद्र (43) पुत्र गुमान सिंह निवासी हरचंद्रपुर, थाना कोतवाली नगर, मैनपुरी के रूप में हुई। एसएसपी एटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.