नई दिल्ली, फरवरी 19 -- यूपी के दो शहरों में कुछ घंटे के अंतराल पर एक जैसे दो हादसे हुए हैं। एक हादसे में चार और दूसरे में तीन की जान चली गई है। शादी से लौट रहे लोगों की कार मथुरा और औरैया में नहर में पलट गई। मथुरा में चार दोस्तों और औरैया में पति-पत्नी और बेटे की जान चली गई है। मथुरा में मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया के पास हादसा हुआ। औरैया में दिबियापुर से बारात समारोह में शामिल होकर भरथना की ओर लौट रहे लोगों के साथ हादसा हुआ है। हादसा देर रात किसी समय हुआ। सुबह लोगों ने कार का टायर देखा तो पुलिस को सूचना दी और कार को बाहर निकाला गया।6 मीटर गहरी नहर में 'मौत का जाल' बनी उल्टी गिरी कार मथुरा में हादसा बुधवार रात करीब 9:00 बजे हुआ। महावन से गोवर्धन और मगोर्रा होते हुए एक कार डीग (राजस्थान) की ओर बढ़ रही थी। नगला देविया मोड़ के समीप क...