लखनऊ, नवम्बर 6 -- यूपी में अब माली-मिस्त्री और रसोइयों को ढूंढने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। योगी सरकार एक ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे घर बैठे आप एक कॉल करके इन सभी लोगों को बुलाकर अपना काम करवा सकेंगे। प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डा. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने कहा कि सेवामित्र व्यवस्था का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं लोगों को घर बैठे एक कॉल पर घरेलू सेवायें जैसे इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, माली, लोहार, रसोइया, राजमिस्त्री आदि की सेवायें उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों द्वारा जेम पोर्टल के जरिए जो काम नहीं कराए जा रहे हैं, उन्हें सेवामित्र व्यवस्था के जरिए कराने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए।सेवामित्र की गवर्निंग बॉडी की हुई बैठक वे गुरुवार को प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.