कुठौंद (उरई), अप्रैल 10 -- Orai Accident News: यूपी में एक और हादसा हो गया। मथुरा के बाद अब उरई में हादसे से अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार दोपहर जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर सनगढ़ के पास यमुना नदी के पुल पर निर्माणाधीन गेट की एक बीम अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सभी घायलों को औरैया अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, जालौन औरैया मार्ग पर पुल के एक हिस्से को बंद कर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर को गेट की भारी बीम अचानक नीचे गिर गई जिसकी चपेट में आकर कई मजदूर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्...