नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- उन्नाव संवाददाता उत्तर प्रदेश में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक और घटना सामने आई है। कानपुर के चर्चित मामले के बाद अब उन्नाव जिले में भी एक सास अपने ही सगे दामाद के साथ फरार हो गई है। हैरत की बात यह है कि महिला ऐसे वक्त में घर छोड़कर भागी, जब उसका पति गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। पीड़ित बेटे ने अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास पहुंचकर माँ को वापस लाने और दामाद के कब्जे से पुश्तैनी जेवरात बरामद कराने की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एसपी जयप्रकाश सिंह को सौंपे गए शिकायती पत्र में पीड़ित बेटे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी हत्या का आरोप बहनोई पर ही था। हालांकि,...