अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- यूपी में एक और महिला बीएलओ की मौत हो गई। शिक्षिका अपने घर में चाय बना रही थी, इसी दौरान उसे हार्टअटैक पड़ गया। जिससे वह जमीन पर गिर गई। घर वाले उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने एबीएसए श्याम कुमार की पत्नी (सहायक अध्यापिका) पूजा चौधरी पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही अधिकारी द्वारा अनावश्यक काम का दबाव बनाया जा रहा था। पांच माह से वेतन तक नहीं दिया था। इसके चलते वह तनाव में थीं। हालांकि पुलिस के समक्ष परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया। सासनीगेट थाना क्षेत्र के ब्रह्मनपुरी निवासी 61 वर्षीय साधना वर्मा गोंडा रोड स्थित सदलपुर के विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। पति विजेंद्र वर्मा इंद्रा मार्केट में रेलवे रोड पर पतंजलि का स्टोर चलाते हैं। पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.