भमोरा, मई 4 -- Bareilly News: यूपी में सिद्धार्थनगर के बाद अब बरेली में पानी की टंकी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। तीन करोड़ की लागत से पानी की टंकी के गिरने से पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सोमवार शाम घटी इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 में 3.62 करोड़ की लागत से इस टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि आठ महीने पहले ही टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू हुई थी। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप जड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था और कांट्रैक्टर के विरुद्ध एसडीएम ने कार्रवाई की संस्तुति की है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.