नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कानपुर, संवाददाता। यूपी में एक और नीट छात्र ने आत्महत्या कर ली। प्रयागराज में जहां एक छात्रा ने नीट परीक्षा के तनाव में खुद को गोली मारकर जान दे दी थी, वहीं कानपुर में साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 20 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह रावतपुर के एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रहे थे। पिता के मुताबिक, आरोपितों ने बेटे के अश्लील वीडियो उनके व्हाट्सऐप पर भी भेजे थे। इसके बाद से ही छात्र तनाव में था। बहराइच के दौलतपुर निवासी किसान चंद्रवीर सिंह का बेटा शिवा वर्ष 2025 में नीट की तैयारी के लिए कानपुर आया था। वह रावतपुर के तुलसी नगर स्थित हॉस्टल में सहपा...