संभल, नवम्बर 27 -- यूपी के संभल में गुरुवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू पिकअप ने कार को रौंद दिया। कार सवार तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर छह लोगों की मौत की खबर से परिवार में कोराम मच गया। घटना हयातनगर थाना क्षेत्र के धतरा गांव के पास की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बहजोई के बिसारु निवासी एक परिवार भतीजे के नामकरण में शामिल होने गए थे। सभी लोग कार से अमरोहा के आदमपुर क्षेत्र के बिसारु अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तभी अचानक से एक पिकअप आ गया और कार को रौंदते हुए निकल गया। कार में तीन बच्चों समेत छह लो...