कानपुर दक्षिण, मार्च 28 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर में हादसा हो गया। गुजैनी एलिवेटेड पुल पर शुक्रवार देर शाम पेट्रोल लदे टैंकर में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और फिर उसमें से पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद मानो पेट्रोल की लूट मच गई। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह के बीच लोग ड्रम, बाल्टी, बोतल में पेट्रोल भरकर भागने लगे। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। इसके बाद फायरब्रिगेड की मौजूदगी में दूसरा टैंकर मंगवाकर पेट्रोल खाली कराया गया। इस दौरान हाईवे की एक लेन पर जाम लगा रहा। बांदा तिंदवारी के जबलपुर गांव निवासी टैंकर चालक मुन्ना प्रसाद ने बताया कि वह रायपुर स्थित एचपीसीएल...