लखनऊ, अप्रैल 13 -- UP BJP News: 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा यूपी के संगठन और मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। सरकार और संगठन दोनों स्तर से इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई। इस संबंध में एक दिन पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने लखनऊ में संगठन और सरकार के लोगों से अलग-अलग मीटिंग की है। वहीं दूसरी ओर यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं। हाल में उत्तराखंड में भी मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। माना जा रहा है कि उत्तराखंड फॉर्मूले पर ही यूपी में मंत्रिमंडल और संगठन का विस्तार किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में नए चेहरों को मौका देने के साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक़ संभावित विस्तार में जिन नेताओं के नाम प्रमुखता से सामन...