यूपी में उतरे सेना के कई हेलीकॉप्टर, चार ट्रकों से पहुंचे जवानों ने संभाला मोर्चा, पानी की टंकी घेरी
बांदा, अप्रैल 6 -- Banda News: यूपी के बांदा में रंज नदी का किनारा सोमवार दोपहर हेलीकॉप्टरों की आवाज से गूंज उठा। एक-एक कर तीन हेलीकॉप्टर खेतों में उतरे तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान पास के पुकारी गांव में आर्मी के चार ट्रकों से पहुंचे जवानों ने राम तालाब के पास बनी पानी की टंकी को घेर लिया और उस पर चढ़कर मोर्चा संभाल लिया। अचानक सेना और एयरफोर्स के जवानों को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। काफी देर बाद स्पष्ट हुआ कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास था। करीब दो घंटे तक चले सैन्य अभ्यास का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नरैनी तहसील के पुकारी गांव में दोपहर अचानक हेलीकॉप्टरों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव के ऊपर और खेतों में हेलीकॉप्टर मंडराते देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.