संवाददाता, मार्च 22 -- UP Panchayat Election 2026 : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जुलाई तक हो सकते हैं। पिछले दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ऐसा दावा किया था। तब से यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष इत्यादि के चुनाव जुलाई तक हो सकते हैं। इस संभावना के मद्देनजर भावी प्रत्याशियों ने जी-जान से तैयारी शुरू कर दी है लेकिन इस बीच यूपी के पीलीभीत में प्रचार को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने एक अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक पंचायत चुनाव में दावेदार और उनके समर्थक पंचायत चुनाव में घरों की दीवारों या दरवाजों पर बड़े-बड़े पोस्टर चस्पा नहीं कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि यह आदेश जारी तो पीलीभीत के लिए हुआ है ...