नई दिल्ली, जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को हुई योगी कैबिनेट बैठक में वाराणसी और चंदौली में मोहनसराय-पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-चकिया मार्ग के चार व छह लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लोक निर्माण विभाग के पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने जनपद देवरिया के देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को भी मंजूरी दे दी है। करीब 11 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला यह मार्ग स्टेट हाईवे श्रेणी का है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से निकलकर पड़ाव चौराहे से शुरू होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर होते हुए गोधना मोड़ स्थित एनएच-2 तक जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.