विशेष संवाददाता, अगस्त 25 -- योगी सरकार ने यूपी के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो दिन इंटर्नशिप बढ़ाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने प्रदेश भर के बीडीएस और एमबीबीएस छात्रों को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी सभी जरूरी सुविधाएं सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस फैसले से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और संबद्ध अस्पतालों में रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा। नई...