लखनऊ, अप्रैल 25 -- UP Weather: यूपी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 25 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय कई स्थानों पर उष्ण लहर (लू) चलने और कुछ स्थानों पर उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रह सकती है। 27 अप्रैल को गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी हीट वेव बुलेटिन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, सीतापुर, हरदो...