अमेठी, दिसम्बर 13 -- यूपी में इन दिनों आवारा कुत्तों से दहशत फैली है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी पर हमला बोल दे रहे हैं। शाम होते ही कुत्ते सबसे ज्यादा खूंखार हो जा रहे हैं। सीतापुर और अमेठी में आवारा कुत्ते 17 लोगों को काट चुके हैं। तीन दिन के अंदर दोनों जिलों में ये कुत्ते 58 लोगों पर हमला बोल चुके हैं। अमेठी की बात करें तो यहां लगातार तीन दिन से कुत्ते लोगों पर हमला बोल रहे हैं। कुत्तों के हमले के चलते लोगों ने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। कुत्तों की दहशत के चलते छोटे-छोटे बच्चों को भी लोग अकेला छोड़ने से डर रहे हैं। गुरुवार को 18 और शुक्रवार को 23 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार देर शाम से शनिवार तक 11 और लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। तीन दिनों में अब तक कुल 52 लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को...