कानपुर, अगस्त 6 -- सुहेल खान, हिन्दुस्तान, कानपुर। भारतीय सेना के जवानों के लिए पहली बार ऐसे विशेष जैतूनी (ऑलिव ग्रीन) रंग के एंटी-स्लिप हाई एंकल बूट तैयार किए गए हैं, जो जंगल और दुर्गम इलाकों में सैन्य अभियानों के दौरान उनकी सुरक्षा और गोपनीयता दोनों को मजबूत करेंगे। कानपुर की ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) द्वारा विकसित इन बूटों को भारतीय सेना ने बड़े स्तर पर ट्रायल के लिए मंजूरी देते हुए 5,000 जोड़ी की मांग की है। अब तक सेना के जवान मुख्य रूप से काले रंग के हाई एंकल बूट पहनते रहे हैं, लेकिन जंगलों और हरियाली वाले क्षेत्रों में इनका रंग आसानी से नजर आ जाता है। नई पीढ़ी के ऑलिव ग्रीन बूट सेना की वर्दी और प्राकृतिक वातावरण से मेल खाते हैं, जिससे जवानों को बेहतर कैमोफ्लाज मिलेगा। पेड़-पौधों और झाड़ियों के बीच उनकी मौजूदगी का पता लगाना...