यूपी में आयोजित पंच सम्मेलन में शामिल हुई पेशम मुखिया
गिरडीह, जुलाई 17 -- बिरनी, प्रतिनिधि। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित पंच सम्मेलन में प्रखंड के पेशम पंचायत की मुखिया रागिनी सिन्हा शामिल हुई। कार्यक्रम में देशभर के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं गिरिडीह के दो मुखिया ने भी भाग लिया। मुखिया रागिनी सिन्हा ने सम्मेलन में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तिकरण, सुशासन तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से उन्हें नई सीख, नए अनुभव और नई ऊर्जा प्राप्त हुई है, जिसका लाभ पेशम पंचायत के विकास कार्यों में मिलेगा। यह भी पढ़ें- वाराणसी में आयोजित पंच सम्मेलन में सारण की मुखिया की सहभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.