संवाददाता, जुलाई 25 -- UP Teacher News : उत्तर प्रदेश के ऐसे राजकीय माध्यमिक स्कूल जहां पर कक्षा छह से कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, वहां सरप्लस शिक्षकों की नए सिरे से सूची बनाई जाएगी। पुराने आदेश को निरस्त करते हुए नए सिरे से शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के मानकों के आधार पर सूची बनाई जाएगी। अब 30 छात्रों पर एक शिक्षक का मानक लेते हुए नए सिरे से सूची बनेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रकरण में आदेश जारी कर दिया गया है।शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित कर रहे राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। कई राजकीय माध्यमिक स्कूल ऐसे हैं, जहां कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई होती है। वहीं तमाम में कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक...