लखनऊ, मई 4 -- प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने सोमवार को तबाही मचाई। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण सात लोगों की जान चली गई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हुए इस बदलाव ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बरेली में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। कुदरत के कहर ने गोरखपुर-बस्ती मंडल और वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो-दो लोगों की मौत हो गई। सिद्धार्थनगर में ही एक अन्य व्यक्ति की जान भी मौसम से जुड़ी दुर्घटना में गई। उधर, बागपत के बड़ौत स्थित लुहारी गांव में जंगल में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कुशीनगर में बिजली कड़कने की आवा...