लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपी में पीसीएस से आईएएस पदोन्नति के लिए नौ पद और बढ़ा दिए हैं। पहले से रिक्त 18 और इन नौ पदों को मिलाकर अब आईएएस के 27 पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी होगी। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। वहां से अनुमति मिलने के लिए डीपीसी कराई जाएगी। डीओपीटी द्वारा आईएएस के पद बढ़ाए जाने के बाद यूपी का कॉडर 683 हो गया है। डीओपीटी ने 31 दिसंबर को पद बढ़ाते हुए यूपी सरकार को इसकी जानकारी दे दी है। पदों की संख्या बढ़ाने के बाद यूपी में वर्ष 2010 और 2011 के पीसीएस अफसरों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। बेदाग सेवा वाले अफसरों को पदोन्नति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.