नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीआर आंबेडकर, संत रविदास और संत महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जहां इन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर बाउंड्री वॉल या छत नहीं है, वहां जल्द ही यह कार्य कराया जाएगा, ताकि उन्हें सम्मानजनक स्वरूप दिया जा सके। सहारनपुर के मनोहरपुर में आयोजित जनसभा में उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में जल्द ही काम शुरू होगा और महापुरुषों के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रदेश में नई उम्मीदों का सेतु बनेगा और इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और उससे जुड़े विकास कार्य क्षेत्र में रोजगार, उद्योग और व्या...