लखनऊ, मई 4 -- UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बाराबंकी समेत कई जिलों में ओले भी गिरे। कुछ जगहों पर पेड़ और बिजली खंभे टूटकर गिर गए, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत हुई है। बारिश का सर्वाधिक असर बिजली संकट और जलभराव के रूप में सामने आया। इससे लोग दिन भर परेशान हुए। गोंडा में सोमवार को करीब दस बजे आए आंधी-तूफान सेदो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत गई है। आंधी तूफान से जिले सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे धराशाई हो गए। जिले के कई प्रमुख सड़कों पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। मंडल मुख्यालय के तीन उपकेंद्रों को छोड़कर पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित है। यह भी पढ़ें- कल हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किए गए थे बच्चे, आज 1 और टंकी चर्चा में; आंधी में लटकीसड़क...