नई दिल्ली, मई 1 -- उत्तर प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश की तरफ से लखनऊ जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 198 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि यह भर्ती जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी प्रोजेक्ट्स में की जाएगी, जिससे कई महिलाओं को अपने ही इलाके में काम करने का मौका मिल सकता है। विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही फॉर्म भरना होगा।कब तक भर सकते हैं फॉर्म? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 मई 2026 रात 12 बजे तक तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी स...