नई दिल्ली, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति चोर गैंग ने बुधवार देर रात मिर्जापुर के मजरे कुट्टी गांव में एक पुश्तैनी मंदिर से लगभग चार सौ वर्ष प्राचीन राधा कृष्ण की बेशकीमती अष्टधातु की प्रतिमाओं को चोरी कर लिया है। गुरुवार भोर में सफाई धुलाई करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने प्रतिमाओं को गायब देख शोर मचाए जाने पर गांव के लोग एकत्र हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहन तहकीकात की है।चोरी की वारदात के बाद सभी श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। रामगांव थाने के मिर्जापुर के मजरे कुट्टी में मौर्या परिवार के लगभग 25 घर है। यहां छोटा सा राधा कृष्ण का बिना दरवाजे का मंदिर है। जिसमें लगभग चार सौ वर्ष पुरानी राधा और कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थीं। भगवान श्री कृष्ण की पांच किग्रा और श्री राधा की तीन किग्रा कीमती प्रतिमाएं थी। सभ...