अम्बेडकरनगर, मई 4 -- चार बच्चों और उनकी मां की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह पांच बजे अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी आमिर को मार गिराया। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में संदिग्धों तलाश लगातार की जा रही थी। सोमवार सुबह बाइक सवार को रोकने के कहा गया तो वह भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने नेवतरिया बाईपास के पास उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया अपराधी आमिर पुत्र जान मोहम्मद निवासी मीरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर है। आमिर एक शातिर ...