अररिया, जुलाई 9 -- आमोद कुमार ठाकुर पटेगना (अररिया)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से जिन तीन प्रवासी युवा मजदूरों की मौत हुई है, वे सभी अररिया जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत ताराबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित शरणपुर व जमुआ पंचायत के रहने वाले थे। मृतकों में शरणपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ झौआ टोला निवासी अच्छे लाल मंडल का बेटा विश्वजीत कुमार (20 वर्ष), पड़ोसी सियानंद मंडल का बेटा मिथुन मंडल (18 वर्ष) व जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या 11 मंडल टोला जमुआ निवासी मिथिलेश मंडल का बेटा करण कुमार मंडल (25 वर्ष) शामिल थे। जैसे ही इन तीनों युवकों की मौत की खबर उनके परिजनों तक पहुंची, गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर यूपी पुलिस ने तीनों युवकों ...