नई दिल्ली, अगस्त 9 -- UP school career guidance program: उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए अपने सपनों की उड़ान को सही दिशा देने का एक सुनहरा मौका सामने आया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं के मार्गदर्शन के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जिलों में तैनात युवा आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी हर महीने कम से कम एक इंटरमीडिएट (11वीं और 12वीं) स्कूल का दौरा करेंगे और छात्रों के साथ सीधे बातचीत कर उन्हें करियर टिप्स देंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है।भाषण नहीं, होगी सीधी बातचीत और सवाल-जवाब शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अधिकारियों के ये दौरे किसी लंबे या उबाऊ...