लखनऊ, मई 12 -- UP News: उत्तर प्रदेश में अब मकान और दुकान का नक्शा पास करना आसान होगा। यूपी में लोगों को अब मकान व दुकान का नक्शा पास करवाने के लिए जिला पंचायत कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। वह घर बैठे ऑनलाइन रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (ओआरएमएस) के माध्यम से वह आवेदन कर सकेंगे। वहीं ऑनलाइन करों का भुगतान करने की सुविधा भी उन्हें मिलेगी। यही नहीं अब पंचायती राज विभाग ने जिला पंचायतों से संबंधित समस्त लेन-देन, नोटिस, आरसी आदि कार्य भी पोर्टल के माध्यम से किए जाने का निर्देश दिए हैं। नक्शा पास कराने, करों की अदायगी के लिए ऑनलाइन सेवा का शुभारंभ जल्द पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से कराए जाने की तैयारियां की जा रहीं हैं। जिला पंचायतों में नक्शा पास कराने व करों के भुगतान में पारदर्शिता बढ़ेगी। कहीं किसी भी कीमत पर गड़बड़ी की गुंजाइ...