लखनऊ, अक्टूबर 31 -- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को सपा पर तंज कसा। एक्स पर किए पोस्ट में तावड़े ने लिखा कि लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है। दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध के आरोपियों को बचाने के लिए अखिलेश के पिता ने पूरे समाज को शर्मसार करने वाला बयान दिया था। तावड़े ने लिखा कि आज उनके बेटे महिला सुरक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधों को शरण नहीं मिलती, बल्कि उसका सफाया हो जाता है। तावड़े ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में अपराधी पुलिस के कॉलर नहीं पकड़ता, बल्कि सलाखों के पीछे होता है।एक यह भी पढ़ें- हमारे राम तो अखिलेश यादव हैं; अमित शाह को जवाब देते हुए बोले सपा सांसद अन्य पोस्ट में कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने लिखा कि एसआईआर की आड़ में घुसपैठियों को बचाने ...