लखनऊ, मार्च 19 -- UP Latest News: यूपी सरकार ने अपराध के बदलते तरीकों पर अंकुश लगाने के लिए 'यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज' (यूपीएसआईएफएस) में पांच नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, प्रदेश सरकार की इस पहल के जरिये संस्थान के छात्र अपराध के विभिन्न स्वरूपों की जांच करने के तरीके सीख सकेंगे। बयान में बताया गया, प्रदेश सरकार 'इंस्टीट्यूट में क्वांटम कंप्यूटिंग लैब', 'चैलेंज्ड ऑडियो-वीडियो लैब', '3-डी प्रिंटिंग लैब', 'आईटी/ओटी सिक्योरिटी' के लिए एससीएडीए लैब और 'डिजिटल फॉरेंसिक लैब' शुरू करेगी। बयान के मुताबिक, इन लैब के शुरू होने से प्रदेश में अपराधों की जांच और साक्ष्य विश्लेषण की क्षमता में बड़ा सुधार होगा। वर्तमान में संस्थान में पांच प्रयोगशाला...