अलीगढ़, फरवरी 23 -- यूपी के अलीगढ़ में सोमवार को अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान जमकर बवाल हो गया। मारपीट और हंगामे के बीच एक वेंडर ने नगर निगम टीम के सचलदल प्रभारी एमपी सिंह पर तौल वाले बांट से हमला कर दिया। बांट मारकर सिरफोड़ दिया। इससे वहां पर हंगामा और बढ़ गया। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई कराई। घायल सचलदल के प्रभारी एमपी सिंह की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ छह धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। घटना क्रम का वीडियो नगर निगम ने जारी किया है। नगर निगम की टीम सोमवार को दोपहर 1 बजे तस्वीर महल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने गई थी। यहां पर फल बेचने वाले रेहड़ी पटरी लगा लेते हैं, जिससे आवागमन बाधित रहता है। पहले एक दो वेंडर दुकान लगाते थे, लेकिन अब संख्या 50 से अधिक हो गई थी। यातायात व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.