कन्नौज, मार्च 23 -- Kannauj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। योजना के तहत मिलने वाली लगभग 85 हजार रुपये की सहायता के लिए एक दो बच्चों का पिता और शादीशुदा युवक अपनी मौसेरी बहन को लेकर सम्मेलन में पहुंच गया। मामले की भनक लगते ही अफसर सक्रिय हुए और नकली दूल्हा, दुल्हन और बारातियों के साथ रफूचक्कर हो गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराया था शादी के लिए मंडप में नहीं पहुंचा। अब प्रशासन इस मामले में कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। मामले में जांच बैठा दी गई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 128 जोड़े एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। बता दें कि योजना के तहत दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये नगद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.