यूपी मास्टर्स एथलेटिक के अध्यक्ष बने जगदीप मधाोक
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जगदीप सिंह मधोक को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर सभी एडहॉक कमेटी सदस्यों ने सिगरा स्थित एक होटल में स्वागत किया है। वाराणसी मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बधाई दी गई। बैठक के दौरान संगठन के विकास, खिलाड़ियों के पंजीकरण, वित्तीय पारदर्शिता, आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. विनय सिंह, बाबा दीन चौधरी, राजेश सिंह, आनंद शाह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश जायसवाल, नीलू मिश्रा, आनंद दुबे, राम लखन यादव, मेजर अरविंद सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.