गाजीपुर, अप्रैल 13 -- खानपुर (गाजीपुर)। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने "यूपी मार्गदर्शी एप" लॉन्च किया है। इस एप के जरिए अब बसों की लाइव लोकेशन, आगमन-प्रस्थान समय और रूट की पूरी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। इससे यात्रियों को बसों के इंतजार में लगने वाला समय कम होगा और वे अपनी यात्रा बेहतर ढंग से योजना बना सकेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सही जानकारी न मिलने से घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या दूर होगी। डिपो प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, जिससे परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.