लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रकाश पाल को विधिवत पदभार सौंपा। प्रकाश पाल ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के बाद कहा कि आप सभी के परिश्रम से 2027 में प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।प्रकाश पाल ने विपक्ष (बिना नाम लिए सपा) पर करारा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के पीडीए का अर्थ पक्के अराजक से है। विपक्ष की अराजकता का दौर उत्तर प्रदेश में अब कभी नहीं आएगा। उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की डबल इंजन सरकार में विकास, उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोर्चा के निवर्तमान...