लखनऊ, जून 25 -- यूपी भाजपा ने गुरुवार को अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। नई प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा की नारी वंदन का असर दिखाई दिया है। नई टीम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ा दी गई है। अब टीम में 26 फीसदी से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद के घोषित 46 नामों में से 12 महिलाएं हैं जबकि पुरानी टीम में इनकी संख्या 10 थी। इसे पार्टी के चुनावी दांव के रूप में देखा जा रहा है। खास यह है कि प्रियंका रावत और अर्चना मिश्रा को छोड़कर सभी नए चेहरे टीम में शामिल किए गए हैं। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने के बाद से आधी आबादी पर भाजपा का खास फोकस है। महिलाएं वर्ष 2014 के बाद से भाजपा की जीत का बड़ा कारण रही हैं। आधी आबादी के साथ से भगवा खेमा विरोधियों के सियासी एजेंडे की काट में भी सफल होता रह...