लखनऊ, मई 30 -- UP BJP New Team: यूपी भाजपा की नई टीम पर अंतिम मुहर लगना अभी भी बाकी है। यह मुहर सर्वोच्च स्तर से लगनी है। हालांकि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है लेकिन कुछेक वीवीआईपी मामलों पर फैसला होना अभी शेष है। दिल्ली में कुछ नामों को लेकर पेंच फंसा है। इन नामों पर निर्णय शीर्ष स्तर से ही होना है। यही कारण है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह अभी भी दिल्ली में ही डेरा जमाए हैं। भाजपा की प्रदेश टीम को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म नहीं हो पा रहीं। पहले प्रदेश स्तर और फिर दिल्ली में कई बैठकें हो चुकी हैं। फाइनल लिस्ट भी बनकर तैयार है लेकिन कुछ मामलों पर प्रदेश नेतृत्व फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। यह मसला चुनिंदा हाई प्रोफाइल मामलों से जुड़ा है। यूं भी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते काश...