नोएडा, जून 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहर के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) में शनिवार को पहला मुकाबला यूपी ब्रिज स्टार्स और गुजरात डायमंड के बीच हुआ। इसमें यूपी ब्रिज स्टार्स ने विपक्षी टीम को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मिगुएल कमिंस ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कप्तान चिराग गांधी ने भी बेहतर पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात डायमंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बिना रन बनाए अनुज चौधरी के रूप में पहला विकेट गिरा,जबकि 32 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। यह भी पढ़ें- यूपी ब्रिज स्टार्स ने नॉर्दर्न चैलेंजर्स को 24 रन से हराया असेला गुणरत्ने ने 25 और उपल थरंगा ने 22 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन यूपी ब्रिज स्टार्स की शानदार गेंदबाज...