गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एयरफोर्स क्षेत्र के समीप स्थित नीना थापा इंटर कॉलेज के 12वीं के सैकड़ों छात्रों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। छात्रों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उन्हें जानबूझकर फेल किया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे मुख्य विषयों में अधिकांश छात्रों के अंक बेहद कम आए हैं और इन्हीं विषयों में उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि हिंदी और अंग्रेजी जैसे अन्य विषयों में अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं। छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा कॉपियों की दोबारा जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- रिजल्ट की आपत्तियों को निस्तारण के लिए ग्रीवांस सेल गठितविद्यालय का परिणाम विद...