नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- UP Board Result 2026 : जैसे-जैसे अप्रैल का महीना अपनी रफ्तार पकड़ रहा है उत्तर प्रदेश के लाखों घरों में एक ही बात की सुगबुगाहट है कि आखिर बोर्ड परीक्षा के नतीजे कब आएंगे? बात चाहे हाईस्कूल (10वीं) के छोटे बच्चों की हो या इंटरमीडिएट (12वीं) के नौजवानों की, सबकी नींद उड़ी हुई है। इम्तिहान के बाद का जो ये खाली वक्त होता है ना, ये किसी भारी पहाड़ से कम नहीं लगता। एशिया का सबसे बड़ा शिक्षा बोर्ड कहे जाने वाले यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार करीब 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अपनी किस्मत आजमाई है। कॉपियों को जांचने का काम बड़ी ही मुस्तैदी से लगभग पूरा किया गया और खबर है कि बोर्ड इस बार रिजल्ट को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द जारी करने की पूरी जुगत में लगा हुआ है। मगर इससे पहले ये जांच लें कि पि...