सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर,संवाददाता।यूपी बोर्ड से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियों तेज हो गई हैं। यूपी बोर्ड प्रयागराज से जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की ए श्रेणी की कॉपियां जिले में पहुंच गई हैं। मुख्य संकलन केन्द्र राजकीय इंटर कॉलेज के कोठार इन कॉपियों को रखवाया गया। बी श्रेणी की कॉपियां जिले में अभी नहीं आई हैं। इन कॉपियों को उप संकलन केन्द्रों पर भेजा जाएगा। यूपी बोर्ड प्रयागराज की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले में 122 केन्द्रों पर 18 फरवरी से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड की ओर से उत्तरपुस्तिकाएं जिले में पहुंचा दी गई हैं। इन ए कॉपियों को जीआईसी स्थित मुख्य संकलन केन्द्र पर रखवाया गया है। परीक्षा प्रभारी जितेन्द...