शामली, अप्रैल 24 -- शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा परिणाम गुरुवार की शाम को जारी हो गए है। जिले में दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में बनत के देवी उमराकौर इंटर कॉलेज के ही छात्र टापर्स रहे। हाईस्कूल में देवी उमरा कौर के छात्र अश्वनी कुमार 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि इंटरमीडिएट में भी इसी स्कूल के छात्र अनंत ने 94. 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। खासबात यह रही टॉप टेन मेरिट में इस स्कूल के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राएं एवं अभिभावक सुबह से ही उत्सुक थे। यह भी पढ़ें- जिले में इंटरमीडिएट में 87.11 फीसदी परीक्षार्थियों ने पायी सफलता यूपी ...